Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur बाबा साहिब जी द्वारा संविधान में लिखे कानूनों को तोड़ मरोड़ कर...

बाबा साहिब जी द्वारा संविधान में लिखे कानूनों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना भारत के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा: बेगमपुरा टाईगर फोर्स

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बेगमपुरा टाईगर फोर्स के चेयरमैन तरसेम दीवाना तथा राष्ट्रीय प्रधान धर्मपाल साहनेवाल के दिशा निर्देशानुसार बेगमपुरा टाईगर फोर्स की ओर से केन्द्र की भाजपा सरकार की ओर से एक गहरी साजिश के तहत संविधान में लिखे कानूनों को बदलने के सम्बन्ध में भाजपा सरकार का पुतला फोर्स के पंजाब प्रधान वीरपाल ठरोली की अध्यक्षता में फूंका गया। इस अवसर पर फोर्स के दोआबा प्रधान नेकू अजनोहा तथा ज़िला प्रधान हैप्पी फतेहगढ़ ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पहली जुलाई से कुछ कानूनों में तबदीली करके भारतीय संविधान की तोहीन की है जिसको कभी भी बर्दाशत नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत संविधान को धीरे-धीरे बदलने की कोशिश की जा रही है। उन्होेंने कहा कि भारत में संविधान के कारण ही सबसे बड़ा लोकतंत्री देश बना हुआ है जो कि हर धर्म तथा जात के लोगों के अधिकारों की गारंटी देता है। परन्तु भाजपा की केन्द्र सरकार भारतीय संविधान में दखल अन्दाज़ी करके इस के महत्व को कम करना चाहती है तांकि मनुस्मृति के मनसूबों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर लागू किया जा सके जबकि भारत के लोग कभी भी मनुस्मृति को भारत में लागू होने नहीं देंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अब लोग जागरूक हो चुके हैं तथा भारत के लोग भारतीय संविधान को बदलने नहीं देंगे तथा संविधान में कानून बदलने वालों को डटकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पहली जुलाई से लागू नये कानूनों को तुरंत वापिस ले नही तो देश के सभी लोग इन नये कानूनों को नकारते हुये सड़कों पर उतर जायेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने भारत के पूरे तंत्र को अपने कब्ज़े में लेने के लिये न्यायपालिका के पहले के आई.पी.सी. कानूनों का नया लुभावना नामांकन करके इनको हिटलरी कानून बना दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा लोकसभा चुनावों में नकार देने के बावजूद भी मोदी हकूमत देश में अपनी ही मन मरज़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा लिखे गये संविधान में क्या कमी है जो कि संविधान में लिखे कानूनों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इससे पहले किसानों पर काले कानून बिना वजह थोपे थे जिसको किसानों तथा मज़दूरों द्वारा की गई लगभग दो साल से की गई मेहनत मुशक्कत के सामने काले कानूनों तथा मोदी सरकार को घुटने टेकने पड़े थे। इस अवसर पर अन्यों के इलावा सतीश कुमार शेरगढ़, राम कुमार बद्धण शेरगढ़, सनी सीणा, बंटी बस्सी वाहद, मिन्टू कुल्लियां, अमनदीप, मुनीष, चरनजीत डाडा, कमलजीत डाडा, रामजी, दविन्द्र कुमार, पम्मा डाडा, गोगा मांझी, पवन कुमार बद्धण, अमनदीप सिंह, मुनीष कुमार, चरनजीत सिंह, भूपिन्दर कुमार बद्धण, कमलजीत सिंह, बिशनपाल, ज्ञान चंद, मुसाफिर सिंह, शेरा सिंह, विशाल कुमार, भिन्दा सीणा, हैप्पी फतेहगढ़, दविन्दर कुमार, नितिन सैनी, अनमोल माझी, विजय कुमार जल्लोवाल खनूर, कालू बाबा रहीमपुर, रवि सुन्दर नगर, बाली फतेहगढ़, रणजीत नौं गरावां, दिलबाग फतेहगढ़, अजय बस्सी जाना आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here