
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। माहिलपुर सीएचसी सैंटर से पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की तरफ से भेजी गई जनजागरुक मुहिम वैन की वहां के एसएमओ जसवंत सिंह थिंद की तरफ से हरि झंडी देकर रवाना किया गया। उसके बाद वह गाड़ी पालदी, सकरुली, खेड़ा, बाहोवाल गई। इस वैन के माध्यम से अलग-अलग गांव में जागरुकता कैंप/नुकड़ नाटक/एचआईवी/आरपीआर ट्रेस्टिंग की गई। इस कैंप में महिला और पुरुष मिलाकर लगभग 70-80 टैस्ट किए गए। इस वैन के माध्यम से पटियाला से आए हुए नाटक निर्माताओं ने अनमोल जीवन नाम का नाटक किया, जिसके द्वारा लोगों को एचआईवी के बारे में बताया गया कि यह कैसे फैलती है और कैसे रोका जा सकता है।

उसके बाद हिमालियन फाऊंडेशन के प्रोजैक्ट मैनेजर रोहिणी गौतम द्वारा नशे के बारे में जागरुक किया कि आज की युवा पीढ़ी नशे में धस रही है। हमें अपने बच्चों को नशे के बारे में छिपाने की बजाए हमें उन्हें इनके बारे में इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताना चाहिए। इस मौके पर हिमालियन फाऊंडेशन से प्रोजैक्ट मैनेजर रोहिणी गौतम तथा अकाऊंटेंट पारुल गुप्ता, आईसीटीसी काऊंसलर सुनीर शर्मा, तरनदीप कौर एमएलटी, मानव शर्मा बी.ई पालदी, पूनम कला मंच के मैंबर गुरविंदर सिंह सेखों (डायरैक्टर), अंश वर्मा, परमजीत कौर, आउटरीच वर्कर अमनदीप उपस्थित थे। जसविंदर सिंह बैंस एसएमओ पालदी आदि उपस्थित थे।












