
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में प्रिंसीपल गुरमीत सिंह जी की अध्यक्षता में बड्डी प्रोग्राम तथा रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो.विजय कुमार के सहयोग के साथ ’’बड्डी प्रोग्राम’’ के अधीन सैमीनार, शपथ ग्रहण, पोस्टर बनाने तथा रैली निकालने से सम्बन्धित प्रोग्राम करवाये गये। जिसमें प्रो. विजय कुमार ने इस प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि बड्डी शब्द का मतलब दोस्त होता है। इस प्रोग्राम के अधीन एक दोस्त के रूप में कॉलेज का स्टाफ तथा विद्यार्थी आपस में मिलजुल कर ज़िन्दगी को बेहतर ढंग से जीने के बारे में चर्चा करते हैं तांकि कोई भी विद्यार्थी समाजिक कुरीतियों का शिकार न हो।

प्रो. विजय कुमार ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को कहा कि हमें अपनी पढ़ाई के दौरान सिर्फ पढ़ाई की ओर ध्यान देना चाहिये तांकि हम पढ़लिखकर एक अच्छा इन्सान बन कर देश तथा समाज की सेवा कर सकें। दूसरों को अच्छा बनने के लिये प्रेरित कर सकें तथा दूसरों को अच्छा बनने के लिये प्रेरित कर सकें। उन्होंने विशेष तौर पर विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने के लिये प्रेरित किया क्योंकि नशे ज़िन्दगी को तबाह कर देते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल चल रहे युद्ध नशों के विरूद्ध मुहिंम का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि समाज को नशों की लाहनत से मुक्त करना। इस प्रेग्राम में नशों से दूर रहने के लिये विद्यार्थियों ने पोस्टर भी बनाये। प्रो. विजय कुमार ने बड्डी प्रोग्राम के तहत स्टाफ मैंबरों तथा विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई कि इसके प्रति बनते फर्ज़ को वो ईमानदारी के साथ निभायेंगे। कॉलेज में विषय अनुसार रैली भी निकाली गई। समारोह में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली छात्राओं चमनदीप कौर, खुशबू, शाईन, काजल, पूतन को मोमैंटो देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थी साहिल तथा अर्श ने भी विशेष भूमिका निभाई।












