Monday, October 26, 2026
Home Latest बिजली के ट्रांसफार्मर को लगी आग, बाल-बाल बचे इलाका निवासी

बिजली के ट्रांसफार्मर को लगी आग, बाल-बाल बचे इलाका निवासी

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)।  लुधियाना के छावनी मोहल्ला में सरकारी स्कूल के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को भयानक आग लग जाने की सूचना प्राप्त हुई है। आग लगने के कारण मौके पर खड़ी रेहड़ी व दुकानों के बाहर लगे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Advertisements

आग की भयानक लपटों पर काबू पाने के लिए इलाका निवासियों ने बिजली के ट्रांसफॉर्म पर पानी की बाल्टियां डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान आग की लगातार बढ़ती जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here