Wednesday, October 21, 2026
Home Latest सफलता के लिए मेहनत ही एकमात्र रास्ता: डीईओ गुरिंदरजीत

सफलता के लिए मेहनत ही एकमात्र रास्ता: डीईओ गुरिंदरजीत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी गुरिंदरजीत कौर ने आज मिशन समर्थ के तहत सरकारी मिडल स्कूल पियाला तथा सरकारी मिडल स्कूल मेघोवाल का अकस्मात निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चो को मिशन समर्थ के तहत करवाई जा रही पढ़ाई के स्तर को जांचा तथा बच्चों को और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत जो पढ़ाई करवाई जा रही है उससे बच्चों में विश्वास की भावना पैदा हो गई है।

Advertisements

अब बच्चे अच्छे नंबर लेकर परीक्षा में सफल होंगे तथा भविष्य में भी वह मेहनत के बल पर समाज में अपना स्थान बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि अध्यापक वर्ग हमेशा ही बच्चों को उच्चतम शिक्षा देने का प्रयास करता है। आज के दौर में अध्यापक पढ़ाई करवाने से कभी पीछे नहीं रहता। उसका प्रयास होता है कि उसका बच्चा उससे भी आगे निकले। आज बच्चे जानते हैं कि अगर उन्होंने जीवन में आगे बढ़ना है तो मेहनत के अलावा कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों को कराई जा रही पढ़ाई के बारे में भी जानकारी हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here