Friday, October 9, 2026
Home Himachal बिजली के खंभे से जा भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक, सड़क पर बिखरी...

बिजली के खंभे से जा भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक, सड़क पर बिखरी तारें

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में सुजानपुर मार्ग पर मृदुल चौक पर आधी रात को एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बिजली के खंभे को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर शाहिद मृदुल शर्मा स्मारक के साथ बिजली के खंभे को टक्कर मार दी, जिससे बिजली का खंभा टूट गया है। वहीं जिस समय ये टक्कर हुई तो वहां एक बड़ा धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। वहीं, बिजली का खंभा टूट जाने से हमीरपुर से सुजानपुर वाया अणु जाने वाला मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया है। सिर्फ टू व्हीलर गाड़ियां ही इस रोड से गुजर पा रही हैं, क्योंकि बिजली का खंभा टूट जाने के चलते सड़क के दोनों और तारे गिरी पड़ी हैं।

Advertisements

हालांकि आधी रात को हुए इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक ड्राइवर ट्रक समेत वहां से फरार हो चुका था। उधर, बिजली का खंभा टूट जाने से आधी रात से ही मृदुल चौक के आसपास की बिजली बाधित रही। मिनी सचिवालय की बिजली भी गुल रही। बिजली विभाग के मुताबिक दोपहर बाद तक बिजली बहाल कर दी जाएगी। बिजली के टूटे खंभे को बदलने के लिए आज शनिवार को विभाग को समय लगेगा और दोपहर बाद तक ही बिजली बहाल हो पाएगी। ऐसे में मिनी सचिवालय में भी बिजली ने होने से आज कामकाज ठप रहेगा, जिससे दिनचर्या के कामों को निपटाने में और मिनी सचिवालय आने वाले लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे एक अज्ञात ट्रक के द्वारा बिजली के खंबे को टक्कर मारी है। जिससे खंभा टूट गया है। पुलिस के द्वारा फरार हुए ट्रक की तलाश की जा रही है। सुजानपुर की ओर जाने वाले सारे ट्रैफिक को डांग की कवाली से होकर भेजा जा रहा है और बसों को बाया पक्का भरो होकर सुजानपुर भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here