Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal दरकोटी की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने...

दरकोटी की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। स्वच्छता को लेकर ग्रामीण महिलाएं जागरूक हो गई हैं। स्वच्छता अभियान में जहां ग्रामीण स्तर पर व्यापक सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया जा रहा है। पौधारोपण को सफाई अभियान के साथ जोड़ एक नई पहल भी की जा रही है। इसी कड़ी में  मंगलवार को  टौणी देवी  विकास खंड की  ग्राम पंचायत टपरे  के वार्ड नंबर तीन दरकोटो के अपर दरोगन गांव में सफाई अभियान और पौधारोपण किया गया। 

Advertisements

पंचायत  सदस्य सुमना देवी व महिला मंडल प्रधान सन्तोष कुमारी की अध्यक्षता में यह सफाई अभियान और पौधा रोपण किया गया। इस अभियान में  गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिला मंडल प्रधान संतोष कुमारी ने बताया कि लोगों को गंदगी से फैलने वाली बीमारियों, रास्तों पर गंदा पानी फैलाने से होने वाले नुकसान और बरसात में जलजनित रोगों के बारे जानकारी भी प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here