
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गवर्नमेंट टीचरज़ यूनियन पंजाब की डायरेक्टर स्कूल शिक्षा (एलीमेंट्री) के साथ पहले दिए गए एजेंडे पर पैनल मीटिंग हुई, जिसका नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह चाहल, महासचिव गुरबिंदर सस्कौर, कैशियर प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा ने करते हुए निजीकरण और केंद्रीकरण पक्षीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, छठे वेतन आयोग की त्रुटियों को दूर करने, कर्मचारियों के काटे गए सभी भत्ते बहाल करने, 15-1-15 के प्रोबेशन पीरियड एक्ट अधिनियम को रद्द करके बनते पूरे लाभ देने,17-7-20 के बाद की गईं नई भर्ती पर केंद्र की बजाय पंजाब के पे -स्केल लागू करने की मांग संगठन द्वारा पुरजोर तरीके से रखी गईं, जिस पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन मांगों पर सरकार से चर्चा करने की बात कही। वहीं तबादलों को लेकर विभाग ने अगले सप्ताह पोर्टल खोलने को कहा है। जत्थेबंदी द्वारा आपसी-बदली में बदली पालिसी में रखी गईं शर्त को हटाने की बात कही, जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, अधिकारियों ने कहा कि ईटीटी से मास्टर कैडर की पदोन्नति की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी और आश्वासन दिया कि अन्य कैडर में भी जल्द पद-उन्नतियां करने की बात कहीं ।

एचटी, सीएचटी प्रमोशन साल में चार बार करने पर भी सहमति बनी। जिन जिलों में एचटी और सीएचटी पद-उन्नति का काम धीरे चल रहा है, उन्हें सख्ती से जवाबदेह बनाया जा रहा है। विभाग द्वारा वापिस ली गईं ग्रांटों को शीघ्र जारी करने पर सहमति बनी। जितने शिक्षकों ने रिवर्शन लिया है, उन्हें पिछले कैडर में एसीपी देने की मांग की गईं।सीधी भर्ती में दूसरे जिलों में गये एचटी व सीएचटी को बदली के लिए विशेष अवसर देने की मांग की गईं। बीपीईओ कार्यालयों में तैनात 228 पीटीआई को अपने स्कूलों में भेजने के लिए कहा गया। 2000 पीटीआई अध्यापकों की भर्ती पर विभाग ने कोई जवाब नहीं दिया।1904 एचटी की भर्ती के बारे में विभाग ने कुछ नहीं कहा। 1904 एच टी के पदों के पुनरुद्धार के लिए स्वीकृति वित्त विभाग को भेज दी गई है। ईटीटी से मास्टर कैडर की पदोन्नतियों में तेजी लाने का आश्वासन दिया गया। मीटिंग में बी पी ई ओज की प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति पर भी लंबी चर्चा हुई।
2018 के शिक्षक घातक नियमों को रद्द करने की मांग की गईं,जिस पर अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया चल रही हैं।वहीं रिक्त पदों को भरने की मांग पर अधिकारियों ने कहा कि छह हजार नये पद सृजित किए गए हैं और साथ ही और नई पोस्टों पर तेजी से काम चल रहा है। जत्थेबंदी ने बीएलओ ड्यूटी और अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल इन ड्यूटी को काटने की बात रखी और साथ ही इस संबंध में अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में भी बताया गया। इस पर अधिकारियों ने सरकार स्तर पर बात कर संगठन के सुझाव के अनुरूप मामला सुलझाने की बात कही। इस समय गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब के प्रांतीय नेता बलविंदर सिंह भुट्टो,सुरजीत सिंह मोहाली, रविंदर सिंह पप्पी, सुनील शर्मा, जसवीर सिंह चाहल, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह खालसा, सुखविंदर सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, मनप्रीत सिंह मोहाली, अमर सिंह टांडा, सुरिंदर बरनाला और तजिंदर सिंह तेजी मौजूद थे।












