Monday, October 26, 2026
Home Jammu & Kashmir अखनूर में देखे गए संदिग्ध, पुलिस और सेना ने चलाया तलाशी अभियान

अखनूर में देखे गए संदिग्ध, पुलिस और सेना ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू की तहसील अखनूर में चिनाब नदी के पास गुडा पाटन गांव में संदिग्ध लोग देखे जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसके बाद पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया।  कठुआ, उधमपुर के पहाड़ी क्षेत्र में भी आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इससे पहले गुरुवार को कठुआ में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें तय किया गया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा ग्रिड मजबूत होगी। इसे लेकर पंजाब, जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कठुआ में बैठक कर मंथन किया।

Advertisements

बैठक में आतंकी हमलों पर मंथन के लिए सुरक्षा एजेंसियों का अमला जमा हुआ। सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ रोकने पर तीन अहम फैसले लिए गए। इसमें दोनों राज्यों के बॉर्डर के साथ लगते नदी नालों की नए सिरे निगरानी, बॉर्डर पर सुरंगें खोजने की विशेष मुहिम चलाने और दोनों राज्यों की पुलिस और बीएसएफ के बीच संयुक्त खुफिया तंत्र का गठन शामिल है। फिलहाल संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों और पुलिस की तरफ से चौकसी बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here