Sunday, October 11, 2026
Home Latest असम में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, कई पुलिसकर्मी घायल

असम में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, कई पुलिसकर्मी घायल

असम (द स्टैलर न्यूज़)। असम के कछार जिले में आतंकियों औऱ पुलिसकर्मियों में भीषण मुठभेड़ में मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस मुठभेड़ में तीन संदिग्ध आतंकी मारे गए और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सो ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘सुबह-सुबह एक अभियान में कछार जिले की पुलिस ने असम और पड़ोसी मणिपुर के हमार के तीन आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने दो एके राइफल, एक अन्य राइफल और एक पिस्तौल भी बरामद की है।’

Advertisements

गुवाहाटी स्थित असम पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कुछ जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मंगलवार रात पूर्वी ढोला गंगानगर से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा बरामद किया जिसका इस्तेमाल उग्रवादियों ने किया था। पुलिस की एक टीम अन्य आतंकियों की तलाश में तीनों को भबन हिल्स इलाके में लेकर गई। उसी समय मुठभेड़ हुई।’ फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here