Saturday, October 10, 2026
Home Jammu & Kashmir डोडा: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान घायल

डोडा: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में देर रात आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ कास्तीगढ़ क्षेत्र के जद्दन बाटा गांव में देर रात करीब दो बजे हुई, जब आतंकवादियों ने तलाश अभियान के संचालन के लिए एक सरकारी स्कूल में बनाए गए अस्थायी सुरक्षा शिविर पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Advertisements

अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी जारी रही। अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में सेना के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को खत्म करने के प्रयास जारी हैं। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को आतंकवादियों ने एक कैप्टन सहित सेना के चार जवानों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद देसा और आसपास के वन क्षेत्रों में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here