Saturday, October 10, 2026
Home Crime Kashmir Times के दफ्तर में छापेमारी, AK-47 राइफल के कारतूस बरामद

Kashmir Times के दफ्तर में छापेमारी, AK-47 राइफल के कारतूस बरामद

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर पुलिस और साई (स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी) ने जम्मू में अंग्रेजी अखबार कश्मीर टाइम्स के दफ्तर में छापेमारी की। अखबार के ऑफिस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, देश के खिलाफ नफरत फैलाने और संप्रभुता को खतरा पहुंचाने के आरोप हैं। साई की एफआईआर में अंग्रेजी अखबर कश्मीर टाइम्स की एडिटर का नाम भी है, उनके लिंक्स और गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा सकती है। एक अधिकारी ने कहा कि अखबार के खिलाफ “देश के हितों के खिलाफ एक्टिविटीज़ का महिमामंडन” करने का केस दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि SIA के अधिकारियों ने अखबार की जगह और कंप्यूटर की पूरी तलाशी ली।

Advertisements

उन्होंने बताया कि छापेमारी में एसआईए ने एके राइफल के कारतूस, पिस्तौल के कुछ राउंड और हथगोले के पिन समेत अन्य सामान जब्त किया। पब्लिकेशन और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ हो सकती है। छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर सिंह चौधरी ने कहा कि कार्रवाई केवल तभी होनी चाहिए जब गलत काम साबित हो जाए, न कि दबाव बनाने के लिए। चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “अगर उन्होंने कुछ गलत किया है, तो कार्रवाई होनी चाहिए… अगर आप केवल दबाव बनाने के लिए ऐसा करते हैं, तो यह गलत होगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here