Wednesday, October 28, 2026
Home Latest राजौरी में सेना पिकेट व वीडीसी सदस्य के घर पर आतंकियों ने...

राजौरी में सेना पिकेट व वीडीसी सदस्य के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शौर्य चक्र से सम्मानित वीडीसी पुरुषोतम के घर पर हमला हुआ है। इस हमले में एक आतंकी के मारे जाने की खबर सामने आई है। हमले में एक जवान घायल हुआ है। अभी फायरिंग जारी है। बताते हैं कि राजौरी जिले के सुदूर गांव खवास में सेना पिकेट पर आतंकी हमले को विफल कर दिया गया है। हमले में एक जवान घायल हुआ है। अभी फायरिंग जारी है। हमले में एक सेना का जवान और एक वीडीसी सदस्य घायल हो गया है। उपचार जारी है।

Advertisements

जानकारी के लिए बता दें कि सुबह-सुबह आतंकवादियों ने वीडीसी पुरुषोत्तम लाल के घर के पास सेना के कैंप पर ग्रेनेड फेंक दिया था। इसके बाद यहां पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिन्हें हाल ही में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। इस हमले में एक वीडीसी सदस्य और एक जवान घायल हो गया है। यह वास्तव में शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता पुरुषोत्तम लाल पर हमला था। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ , सेना कमांडो ने क्षेत्र को घेरा हुआ है और आतंकियों को ढूंढ कर मारे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here