
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कनाडा में फिर से हिंदू धर्मस्थलों पर हमला होने का समाचार प्राप्त हुआ है। एडमंटन में स्थित बीएपीएस स्वामी नारायण मंदिर पर तोड़फोड़ की गई तथा मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। जानकारी देते हुए हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बताया कि बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर सुबह-सुबह भारत विरोधी नारे लिखे गए। इसके अलावा भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य पर इस दौरान हमला किया गया।

कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले को लेकर सांसद चंद्रा आर्य ने कनाडा में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती नफरत और हिंसा पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में टोरंटो, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य हिस्सों में हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पिछले साल विंडसर में एक हिंदू मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। इससे पहले मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन में भी ऐसे ही हमले हुए थे।












