
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर फायरिंग होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस गोलीबारी में दोनों कर्मचारी घायल हो गए हैं। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे औऱ जांच शुरू की।

जानकारी मुताबक थाना सिविल लाइन इलाके में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में एएमयू रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात दो भाइयों को गोली मार दी गई। गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।












