
बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के शेरघाटी कोर्ट में फायरिंग होने का समाचार प्राप्त हुआ है। अपराधियों ने लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान को गोली मार दी। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी। पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लगी है। पुलिस के मुताबक अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान की आज कोर्ट में पेशी होनी थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इसमें फोटो खान और एक पुलिस जवान घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। इस मामले में जांच की जा रही है।












