
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में हुए कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार विरोध प्रदर्शन कर रही है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक और गुरमीत सिंह मीत हायर समेत कई आप नेता ने संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना को बर्खास्त करने की मांग उठाई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि कोचिंग सेंटर हादसें में पूरी तरह से भाजपा की गलती है।

इतना ही नहीं, सांसदों ने ‘तानाशाही बंद करो’ और ‘कोचिंग सेंटर को रेगुलेट करो’ के नारे लगाए। सांसदों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि दिल्ली में हस्तक्षेप करना बंद करें और एलजी के डंडे से दिल्ली को चलाना बंद करें। आप के नेताओं ने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए भी आप सांसदों ने आरोपियों को जेल भेजने की मांग उठाई।











