Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal पार्वती घाटी में फटा बादल, कई दुकानें तथा घर हुए क्षतिग्रस्त

पार्वती घाटी में फटा बादल, कई दुकानें तथा घर हुए क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में सुबह बादल फट जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिससे कई दुकानें, घर और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गए। बता दें कि तोश में कई बौद्ध मंदिर और मठ भी हैं। जानकारी मुताबक बादल फटने की घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। एक निवासी ने बताया कि बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई जिससे सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि अचानक आई बाढ़ के कारण कई बाग-बगीचे भी नष्ट हो गए हैं। विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नकथान को जोड़ने वाले रोड और पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी नेता ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार और प्रशासन का कोई प्रतिनिधि अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है। सरकार को नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। प्रभावित परिवारों को सहायता देने समेत जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करना चाहिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here