Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur ज़िला स्तरीय कुश्ती मुकाबले में सेंट कबीर स्कूल के गुरतरन सिंह ने...

ज़िला स्तरीय कुश्ती मुकाबले में सेंट कबीर स्कूल के गुरतरन सिंह ने बाज़ी मारी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंचायत समीति भवन दसूहा में हुये ज़िला स्तरीय कुश्ती खेल मुकाबलों में सेंट कबीर पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल चगरां, होशियारपुर के ग्यारवीं कक्षा (आर्टस ग्रुप) के विद्यार्थी गुरतरन सिंह पुत्र तरसेम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 61 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ उसने न केवल अपने स्कूल का सम्मान बढ़ाया बल्कि माता-पिता तथा पूरे इलाके का गौरव भी बढ़ाया।इस अवसर पर स्कूल के एम.डी. अशीष सरीन जी ने विजयी विद्यार्थी को फूलों की माला पहनाई तथा नगद ईनाम देकर उसकी हौंसला अफज़ाई की। डॉ. सरीन ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरतरन सिंह की यह जीत स्कूल के लिये गौरव की बात है। उन्होंने विद्यार्थी को प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में और भी बढ़िया प्रदर्शन के लिये शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल श्री गोपाल कृष्ण अरोड़ा तथा कोआर्डिनेटर अशोक कुमार ने भी गुरतरन सिंह को बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें कीं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here