Wednesday, October 21, 2026
Home Education सरबजोत सिंह “संघर्ष और समर्पण की मिसाल”, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणाः...

सरबजोत सिंह “संघर्ष और समर्पण की मिसाल”, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणाः डीईओ ललिता अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) होशियारपुर, ललिता अरोड़ा ने सरबजोत की  ओलंपिक में सफलता को सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।सरबजोत सिंह, एक किसान के बेटे, ने महज 22 साल की उम्र में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। उनकी सफलता की कहानी संघर्ष, समर्पण और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार किया।

Advertisements

उनके पिता ने हमेशा उनका साथ दिया और आज सरबजोत ने अपने पिता के सपनों को सच कर दिखाया है। उन्होंने जिले के स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों से अपील की है कि वे सरबजोत से प्रेरणा लेकर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन करें। सरबजोत की कहानी यह सिखाती है कि अगर हमारे इरादे मजबूत हों और हम कठिन परिश्रम करें, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। उनकी सफलता न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि जीवन के हर पहलू में प्रेरणा देती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here