Monday, October 12, 2026
Home Himachal रामपुर के झाकड़ी में बादल फटने से समेज खड्ड में आई बाढ़,...

रामपुर के झाकड़ी में बादल फटने से समेज खड्ड में आई बाढ़, 2 की मौत, 36 लापता

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला में बारिश के कारण भारी तबाही मची हुई है। शिमला से 100 किमी दूर रामपुर के झाकड़ी में बादल फट जाने की सूचना प्राप्त हुई है। बादल फटने के बाद रामपुर के झाकड़ी में समेज खड्ड में बाढ़ आ गई। शिमला जिला आपदा प्रबंधन की तरफ से यह जानकारी मिली है। इस तबाही में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग लापता बताए जा रहे है।

Advertisements

रेस्क्यू अभियान के लिए एनडीआरफ और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंच गई है।  डीसी शिमला अनुपम कश्यप और एसपी शिमला संजीव गांधी मौके के लिए रवाना हुए हैं। डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ही एनडीएसआरएफ की टीम, पुलिस, रेस्क्यू दल घटना स्थल के रवाना हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here