
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के भंगी चोअ स्थित माता चिंतपूर्णी चौक में बना माता चिंतपूर्णी द्वार सावन के नवरात्रों में मनमोहक दृश्य पेश कर रहा है। गत वर्षो होशियारपुर की युवा वाहिनी संस्था द्वारा उक्त माता चिंतपूर्णी द्वार का निर्माण करवाया गया था जिसमें होशियारपुर के तमाम धार्मिक सामाजिक संगठनों का और आम जनता का भरपूर सहयोग रहा जिसके चलते भव्य द्वार का निर्माण हुआ समाजसेवी और युवा वाहिनी समिति के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा की शारदा और मेहनत के चलते पूरी संस्था सावन के नवरात्रों में माता चिंतपूर्णी द्वारा और उसके आगे बने पुल को रंग बिरंगी लाइटों से और भगवा रंग के लगभग 300 ध्वज लगाकर चौंक को सुंदर बनाते हैं। जिससे माता चिंतपूर्णी जी के द्वारा को पैदल यात्रा करने वाले भक्तों का जहां मनोबल बढ़ता है वही अपने-अपने वाहनों से आने-जाने वाले भक्त इस चौक को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किए बगैर नहीं रहते। बहुत से आने जाने वाले भगत रुक कर चौक में सेल्फी लेते हैं और कुछ लोग इस चौंक की वीडियो ग्राफी कर सोशल मीडिया पर डालते हैं।

जिससे होशियारपुर का नाम सोशल मीडिया के माध्यम से देश विदेश में सम्मान के साथ पहुंचता है। अश्वनी शर्मा ने बताया कि लोग इस द्वार के प्रति इतनी श्रद्धा रखते है कि यहाँ से जाते समय मां भगवती को प्रणाम करके जाते हैं। इसी द्वारा के नीचे युवा वाहिनी द्वारा हर वर्ष माँ को समर्पित विशाल भगवती जागरण भी करवाया जाता है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भी 28 सितंबर को भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रसिद्ध गायक कन्हिया चंचल लुधियाना वाले और प्रिय कटोच हमीरपुर मां का गुणगान करेंगे। अश्विनी शर्मा ने बताया कि इस चौक में सुंदर लाइट लगाने के लिए होशियारपुर से विधायक एवं पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा से निवेदन किया गया है, जिसके लिए उन्होंने अपनी सहमति देते हुए लाइट लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस चौक के लिए तन मन और धन से सहयोग देने वाले सभी नेताओं, समाज सेवी संस्थाओं का युवा वाहिनी आभार व्यक्त करती है।












