परमात्मा को भूल कर इंसान दुखी है : महात्मा अजमेर सिंह

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: भुपेश प्रजापति। आज का इंसान परमात्मा का भूल चुका है, जिसके चलते इंसान दुखी है। भगत के मन में भगवान का निवास होता है, जिसके चलते भगत हमेशा खुश रहता है। उक्त विचार शामचौरासी के नए बने संत निरंकारी सत्संग भवन के उदघाटन के बाद हुुए संत समागम के दौरान जोनल इंचाार्ज महात्मा अजमेर सिंह संंधूू ने प्रकट किए। इससे पहले उन्होंने संत निरंकारी सत्संग भवन की नई इमारत का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि गुरसिख सेवा,सिमरन व सत्संग करता है। जो गुुरु की सेवा करता है उसको कोई कमी नहीं रहती।

Advertisements

-शामचौरासी की नई बनी इमारत का हुआ उदघाटन

इंसान की अवस्था चेतन होती है अन्य किसी योनि में इस परमात्मा की जानकारी नहीं हो सकती। सतगुरु की शरण में जाकर इंसान इस परमात्मा की जानकारी हो सकती है। यह मानुुष जीवन बहुुमूल्य है लेकिन इंसान कुछ मुुल्य नहीं डाल रहा, इसकी कद्र नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि सतगुरु बख्शनहार होता है, जब इंसान सतगुरु की शरण में आता है तो सतगुरु उसे इस परमात्मा की जानकारी दे कर उसके सारे गुनाह माफ कर देता हैै।

साध संगत इंसान के जीवन हरियाली कर देती है। अंत में मुखी महात्मा चमन लाल ने जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधू व आई हुई संगत का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शामचौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया, गढ़दीवाला के इंचार्ज अवतार सिंह, क्षेत्रीय संचालक सरूप सिंह व ए.एन.वालिया, मुुखी सुुभदरा जी होशियाारपुुर, मुखी नछतर कौर माहिलपुुर, मुखी लखविंदर सुमन बुुल्लोवाल, मुखी डा. रत्न सिंह हरियाना, संचालक बाल किशन, संचालक बलविंदर सिंह, जी.एल. सरोआ, कैैप्टन हरी राम, सुनील कुमार, मुखी मैंहगा राम भोगपुुर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here