
बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका में सुप्रीम कोर्ट परिसर का घेराव किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीजे और अपीलीय प्रभाग के अन्य न्यायाधीशों को दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) तक पद छोड़ने का अल्टीमेटम जारी किया था।

जिसके बाद एक घंटे के भीतर पद छोड़ने की चेतावनी दी है। जानकारी मुताबक प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीश के आवासों पर हमला कर देते। मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि वह शाम तक राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपना इस्तीफा भेज देंगे।












