Monday, November 2, 2026
Home Latest भारत में घुसपैठ करते 11 बांग्लादेशी नागरिकों को BSF ने किया गिरफ्तार,...

भारत में घुसपैठ करते 11 बांग्लादेशी नागरिकों को BSF ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते 11 बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल ने सीमा से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी मुताबक पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए इन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है।

Advertisements

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने एक बयान में कहा कि इसके पूर्वी कमान प्रमुख, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रवि गांधी ने बांग्लादेश में मौजूदा अशांति और आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर के बीच 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक परिचालन सम्मेलन की अध्यक्षता की।

बयान में बताया गया कि 11 बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में घुसपैठ करते समय सीमा पर पकड़ा गया है। इनमें से दो को पश्चिम बंगाल, दो को त्रिपुरा सीमा और सात को मेघालय सीमा से पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें राज्य पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here