Monday, October 12, 2026
Home Himachal स्वतंत्रता सैनानियों को समर्पित है तिरंगा यात्रा, उन्हें हमेशा याद रखेंः राजेश...

स्वतंत्रता सैनानियों को समर्पित है तिरंगा यात्रा, उन्हें हमेशा याद रखेंः राजेश ठाकुर

गगरेट (ऊना) (द स्टैलर न्यूज़)। युवा मोर्चा गगरेट की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का आयोजन गणु मंदवाडा गांव से लेकर दौलतपुर चौक के मुख्य बस अड्डा परिसर तक किया किया। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी पटियाल की अगुवाई में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा भारी संख्या में बाइक सवार युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उद्दघोष से क्षेत्र को गूंजाय्मान कर दिया।

Advertisements

तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा सचिव एंव हर घर तिरंगा अभियान के सहसंयोजक राजेश ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा की यह तिरंगा यात्रा उन शहीदों की याद में आयोजित की जा रही है जिन्होनें देश की खातिर अपना बलिदान दिया है। ये समय ऐसे वीर सैनानियों को याद करने का है। यात्रा में पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, भाजपा नेता एंव जिला पार्षद सुशील कालिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा राजू, कांगड़ा बैंक के निदेशक पवन लंबडदार, महामंत्री अजय ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष कंवर धर्मजीत सिंह,  गगरेट ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश गोगी,  नरेंद्र ठाकुर, प्रदीप शर्मा,  जानी ठाकुर,  केवल सिंह राणा,  राजीव शर्मा,  राकेश सूद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here