Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur नगर निगम कार्यालय में प्रापर्टी टैक्स, पानी व सीवरेज के बिलों की कलेक्शन...

नगर निगम कार्यालय में प्रापर्टी टैक्स, पानी व सीवरेज के बिलों की कलेक्शन शुरु: कमिश्नर नगर निगम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कमिश्नर नगर निगम डा. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम कार्यालय में प्रापर्टी टैक्स, वाटर सप्लाई व सीवरेज के बिलों की कलेक्शन शुरु हो गई है। इस कार्य़ के लिए नगर निगम में काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां कि पब्लिक कामकाज वाले दिन आकर अपना प्रापर्टी टैक्स, पानी व सीवरेज के बिलों की अदायगी कर सकते हैं।

Advertisements

नगर निगम के कैश काउंटर 17 अगस्त दिन शनिवार को भी समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक खुले रहेंगे जहां कि पब्लिक अपना प्रापर्टी टैक्स, पानी व सीवरेज बिलों की अदायगी कर सकती है। उन्होंने बताया कि पब्लिक की ओर से काउंटर पर अपना टैक्स, पानी व सीवरेज के बिल जमा करवाने के समय घर के बाहर लगी यू.आई.डी नंबर प्लेट का विवरण भी अनिवार्य तौर पर रजिस्टर्ड करवाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here