
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर पड़ते गांव चौहाल के जंगल से एक लड़का एवं लड़की का शव मिलने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी।

जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत बहिया ने बताया कि पुलिस को उक्त मार्ग पर जीना वैली के समीप घने जंगल में शव पड़े होने की खबर मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतकों की पहचान संदीप तिवाड़ी व पूजा दोनों निवासी जालंधर के रुप में हुई है तथा इस संबंधी और जानकारी जुटाई जा रही है। पहली नज़र में मामला आत्महत्या का लग रहा है तथा बाकी जांच उपरांत ही पता चलेगा कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया तथा वह इस घने जंगल में कैसे पहुंचे।












