Sunday, October 11, 2026
Home Himachal दुर्गा मंदिर एवं भवन ऊटपुर में  जांचा गया  200 लोगों का स्वास्थ्य

दुर्गा मंदिर एवं भवन ऊटपुर में  जांचा गया  200 लोगों का स्वास्थ्य

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मां भगवती जन जागरण सेवा समिति ऊटपुर के सौजन्य से दुर्गा मंदिर एवं भवन ऊटपुर में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। 

Advertisements

समिति के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि  ऊटपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जांच, रक्त शर्करा जांच, रक्तचाप जांच तथा अन्य स्वास्थ्य जांच सेवाएं  प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर सुरेंद्र डोगरा की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर  राजेश कुमार, कीकर सिंह, राजबीर सिंह, रेखा देवी, तारों देवी, अमरदई सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here