Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur शिक्षा के क्षेत्र में बढ़िया सेवायें व पदोन्नति के लिये हरजिन्दर ज़िला...

शिक्षा के क्षेत्र में बढ़िया सेवायें व पदोन्नति के लिये हरजिन्दर ज़िला शिक्षा अधिकारी को किया सम्मानित: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ग्रीन वैली वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से हरजिन्दर सिंह को सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल खडियाला सैणियां बतौर प्रिंसीपल सेवा निभाने के पश्चात ज़िला शिक्षा अधिकारी लुधियाना व अब ज़िला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर ज्वाईंन करने पर उन्हें सोसायटी की ओर से प्रमुख समाज सेवी व अध्यक्ष रोटरी आई बैंक के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि हरजिन्दर सिंह जिन्होंने प्रिंसीपल रहते स्कूल एवं बच्चों की प्रगति के लिये जी जान से मेहनत करके स्कूल का नाम रोशन किया जोकि काबिले तारीफ है। उन्हें दिनांक 14-07-2024 को बतौर ज़िला शिक्षा अधिकारी लुधियाना सेवा करने का मौका मिला। अब वो ज़िला शिक्षा अधिकारी (ऐलिमैंटरी) होशियारपुर  में सेवा निभा रहे हैं जोकि शहर के लिये गर्व की बात है। अरोड़ा ने कहा कि हरजिन्दर सिंह अपने अनुभव एवं कौशल से स्कूलों की बेहतरी के लिये कार्य करेंगे तांकि शिक्षा का चिराग और भी ज्यादा रोशन हो सके।

Advertisements

अरोड़ा ने बताया कि हरजिन्दर सिंह जी की अगवाई में विभिन्न स्कूलों के छात्र शिक्षा, खेलों, एवं अन्य शैक्षणिक गतीविधियों में सदैव अव्वल स्थान हासिल करते थे तथा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी इनका योगदान सराहनीय रहा है। इस अवसर पर ज़िला शिक्षा अधिकारी हरजिन्दर सिंह ने सोसायटी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि उन्होंने एक अध्यापक, स्कूल मुखी होते हुये अपने कार्य बहुत ही ईमानदारी व मेहनत से करने का प्रयास किया और अब उनकी ज़िम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ गई है जिसे वह पूरी तनदेही से निभाने का प्रयास करेंगे ताकि ज़िले के स्कूलों व बच्चों के भविष्य के लिये और भी बेहतरी से कार्य कर सकें। इस अवसर पर मास्टर जसवीर सिंह, मास्टर  सुखदेव सिंह, विवेक कपूर, दिलबाग सिंह, मास्टर राम सिंह, बिंदर कुमार व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here