
दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- मनु रामपाल। दसूहा के गांव टडर में छप्पड़ की सफाई काम का शुरू कर दिया गया। पंजाब सरकार तथा हलका विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन के दिशा निर्देशों पर गांव सरपंच निर्मला देवी की अध्यक्षता में काम शुरू किया गया।

इस मौके पर सतबीर मिन्हास, दलबीर मिन्हास, संदीप कुमार, अशवनी कुमार, चरणजीत कौर, त्रिपता देवी, रणजीत सिंह, रवि सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर गांव निवासियों ने विधायक का धन्यवाद किया।












