
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान से एक सूचना प्राप्त हुई है। जहां शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार करीब 35 लोगों की मौत, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। अरबईन इस्लाम के इतिहास की पहली शताब्दी के दौरान कर्बला की लड़ाई में पैगंबर मुहम्मद के नवासे हुसैन की शहादत के 40वें दिन उनकी याद में किया जाने वाला एक अनुष्ठान है।













