Sunday, October 18, 2026
Home International महिला के चेहरे पर रेत फेंकने वाला मनिनिश गिरफ्तार

महिला के चेहरे पर रेत फेंकने वाला मनिनिश गिरफ्तार

कामाकुरा। कनागावा प्रीफेक्चुरल पुलिस ने एक 26 वर्षीय व्यक्ति को महिला की मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है, जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति ने युइगहामा बीच समुद्र तट पर एक महिला को अपने साथ कहीं जाने के लिए कहा था, महिला के मना करने पर मनिनिश ने महिला रेबा मियानिशी जोकि फायर फाइटर के रूप में काम करती है, के चेहरे पर रेत फेंक दी। महिला ने जानकारी दी कि हादसा करीब 1:40 पर हुआ जब वह समुद्र तट पर सो रही थी, तभी मिनिनिश अपने साथियों के साथ आया और उसने महिला को अपने साथ कहीं जाने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद मनिनिश ने उसके चेहरे पर रेत फेंक दी। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी।

Advertisements

https://japantoday.com/category/crime/man-arrested-for-throwing-sand-on-woman-who-rejected-his-advances-at-beach?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here