
कोलकाता (द स्टैलर न्यूज़)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुषकर्म औऱ हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। CBI ने कोर्ट में कहा कि क्राइम सीन से छेड़छाड़ हुई है। जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि कोलकाता पुलिस की भूमिका पर संदेह है। उन्होंने कहा कि जांच में ऐसी लापरवाही अपने 30 साल के करियर में नहीं देखी।

इससे पहले CJI ने कहा कि डॉक्टर काम पर लौट आएं। अस्पतालों की स्थिति जानता हूं। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक सरकारी अस्पताल के फर्श पर सोया हूं, जब मेरे परिवार का एक सदस्य बीमार था। हमें बहुत सारे ईमेल मिले हैं, जिसमें डॉक्टरों ने कहा है कि उन पर बहुत ज्यादा दबाव है। 48 या 36 घंटे की ड्यूटी अच्छी नहीं है। हम इसे आज अपने आदेश में जोड़ देंगे। सीबीआई ने ट्रेनी डाक्टर के अंतिम संस्कार के बाद FIR दर्ज करने पर भी कई सवाल खड़े किए है।












