Saturday, October 24, 2026
Home Latest स्वच्छता पखवाड़ा: स्कूलों में स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम: डीईओ ललिता...

स्वच्छता पखवाड़ा: स्कूलों में स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम: डीईओ ललिता अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी, ललिता अरोड़ा ने सभी स्कूलों को 1 सितंबर से 15 सितंबर 2024 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाने के निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य स्कूलों में स्वच्छता प्रबंधन को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा समाज के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत 1 सितंबर को ‘स्वच्छता शपथ दिवस’ के रूप में की जाएगी, जहां सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्कूल के कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत, स्वच्छता को प्राथमिकता देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से स्वच्छता जागरूकता दिवस, ग्रीन स्कूल ड्राइव, और स्वच्छता एक्शन प्लान शामिल हैं।

Advertisements

 ‘स्वच्छता जागरूकता दिवस’ के अवसर पर स्कूल मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों को स्वच्छता और वेस्ट मैनेजमेंट के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं।  ‘ग्रीन स्कूल ड्राइव’ के तहत विद्यार्थियों को स्लोगन, पोस्टर, और पंपलेट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को हाथों की सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जाएगा। ‘हैंड वॉश डेज’ के दौरान विद्यार्थियों को नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग, मॉडल मेकिंग, क्विज, कविता प्रतियोगिता, और डिबेट शामिल हैं। ये सभी प्रतियोगिताएँ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के विषयों पर आधारित होंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 15 सितंबर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here