
पाकिस्तान (द स्टैलर न्यूज़)। बलूचिस्तान के मुसाखिल इलाके के राराशम में आतंकियों ने एक यात्री बस पर हमला कर दिया। इस हमले में 23 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आतंकवादियों ने वाहनों को रोका और यात्रियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद विभिन्न वाहनों को आग भी लगाई गई।

बताया जा रहा है कि कुछ हथियारबंद लोगों ने ट्रकों और बसों को रोका। इसके बाद उन्होंने पहचान पत्र जांचने के बहाने एक-एक कर सभी के कार्ड उतार लिए और गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बलूच आतंकी पंजाबियों को अपना निशाना बना रहे है।












