
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली से एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक ट्रक ने फूटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर की तरफ से आते हुए एक तेज रफ्तार ट्रक फुटपाथ डिवाइडर पर चढ़ गया। जिस पर 5 लोग सो रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












