
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व सांसद और अलगाववादी सोच के नेता सिमरन जीत सिंह मान का कंगना रानौत के बारे में रेप सम्बन्धी ब्यान उनकी घटिया मानसिकता को साबित करता है उक्त बात नई सोच वैल्फेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद ने एक समारोह में शामिल होने पर कही। उन्होेंने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी ने कहा था कि ’’सो क्यूं मंदा आखिये, जिस जम्ही राजान’’ इस संसार में हर पुरूष स्त्री की कोख से जन्म लेता है यहां तक कि राजा-महाराजाओं की जन्मदाती भी तो औरत ही है। सिक्ख धर्म में तो औरतों को बहुत मान सम्मान दिया जाता है और सिमरनजीत सिंह मान ने घटिया राजनीति करने के लिए ऐसा ब्यान देकर घटिया मानसिकता का सबूत दिया है और उम्र दराज होने के कारण उन्हें अपना ईलाज करवाना चाहिये।

सिमरनजीत सिंह मान से ऐसा ब्यान देकर सिक्ख धर्म को और भारतीय संस्कृति को भी बदनाम किया है। मान को ब्यान देते समय यह नहीं भूलना चाहिये कि कोई भी परिवार बिना महिलाओं के नही है और महिलाओं का सम्मान करना, हर धर्म में सिखाया जाता है। संस्था के सभी सदस्यों द्वारा पंजाब सरकार और महिला आयोग की चेयरपर्सन से अपील करते हैं कि ऐसी घटिया राजनीतिक करने वाले के खिलाफ बनती कार्यवाही करके पर्चा दर्ज करे और औरतों को चाहिये कि ऐसी घटिया राजनीति करने वाले नेताओंका बहिष्कार करें। इस अवसर पर अमन सेठी, अवतार सिंह, इंद्रजीत, विक्की अटवाल, समीर, पंकज, राकेश कुमार, नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।












