Tuesday, October 20, 2026
Home Crime कोतवाली बाजारः मैडीकल स्टोर पर दवा लेने आई महिला के पर्स से...

कोतवाली बाजारः मैडीकल स्टोर पर दवा लेने आई महिला के पर्स से 20 हजार चोरी, शातिर महिलाओं ने दिया अंजाम

theft-shimla-pahari-hoshiarpur

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के कोतवाली बाजार में स्थित एक मैडीकल स्टोर पर दवाई लेने पहुंची महिला के पर्स से 20 हजार रुपये चुराकर दो महिलाएं फरार हो गईं। घटना सायं करीब सात-साढे सात की बताई जा रही है। महिला को जब पता चला कि पर्स में पैसे नहीं हैं तो दुकानदार ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं दवाई लेनी पहुंची महिला के पास खड़ी दिख रही हैं और उनमें से एक ने बड़ी ही चतुराई के साथ महिला के पर्स में से 20 हजार रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गईं।

Advertisements

जानकारी अनुसार रुबी सैनी मैडीकल स्टोर पर दवाई लेनी आईं थीं। इसी दौरान वहां पर दो महिलाएं जोकि कुछ लेने के लिए खड़ी थी, द्वारा उनके पर्स पर नज़रें गढ़ाए हुए थीं, जिसका पता उन्हें सीसीटीवी फुटेज से चला। उन्होंने बताया कि वह दवाई लेने में व्यस्त थीं तथा इसी दौरान एक महिला ने उनके पर्स से रुपये निकाल लिए। जब उन्होंने पर्स में पैसे नहीं देखे तो उन्होंने इस बारे में मैडीकल स्टोर के मालिक को बताया, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना कैद हो गई कि किस प्रकार शातिर महिलाओं ने दवा लेने के बहाने रुबी सैनी के पर्स से रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। अगर आप इन महिलाओं को देखें तो इसकी सूचना पुलिस को दें तथा सुचेत रहें ताकि वह किसी ओर को अपना शिकार न बना सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here