
पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए राजस्व अधिकारियों द्वारा भी अपने कार्यालयों में अदालतें लगाई जाएंगी।

जहां सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजस्व विभाग से संबंधित केस या कोई अन्य केस जो विचाराधीन हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को लंबित पड़े मामलों से संबंधित पक्षों को पहले सुनवाई के संबंध में सूचित करने का निर्देश दिया।











