
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार सरकारी स्कूलों में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में स्कूल इंचार्ज लेक्चरर शरणदीप कौर के नेतृत्व में ग्रीन स्कूल डे मनाया गया। इस के तहत बच्चो के पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए तथा पोधे लगाए। इस दौरान मैडम राजिंदर कौर ने कहा कि स्कूल को हरा भरा रखना हम सब का कर्तव्य है इसके तहत बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरा भरा स्वच्छ वातावरण किसी वरदान से कम नहीं है। जब युवा वर्ग हरियाली को अपना लक्ष्य बना लेता है तो फिर गांव हो अथवा शहर उसकी तकदीर बदलते देर नहीं लगती। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करके तथा सफाई के बल पर हम बच्चों को अच्छा वातावरण प्रदान कर सकते हैं।

जिससे वह बीमारियों से बचे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाली का गुण बच्चों में बचपन से ही होना चाहिए। हमें इस बात का प्रयास करना चाहिए कि हम अपने घर गली मोहल्ले तथा स्कूल को साफ रखने तथा बहा पोधारोपण करने में अपना योगदान डालें। अगर हमें किसी स्थान पर कोई खाली लिफाफा अथवा किसी फल फ्रूट के छिलके दिखाई दे तो उसे वहां से हटाकर डस्टबिन में डाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण व सफाई का काम हमें दूसरे की तरफ देखकर नहीं बल्कि अपने आप शुरू करना होगा। पोधो को लगा कर उनकी संभाल भी करनी चाहिए। इस मौके पर एस.एम. सी. चेयरपर्सन अंजू बाला,लेक्चरर संदीप कुमार सूद, रजिंदर सिंह, मनीषा सैनी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।












