Sunday, November 1, 2026
Home Crime नशे में धुत डॉक्टर ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास, नर्स ने...

नशे में धुत डॉक्टर ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास, नर्स ने काटा प्राइवेट पार्ट

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के समस्तीपुर से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां डॉक्टर ने अपने दो दोस्त के साथ मिलकर हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स से दुष्कर्स करने का प्रयास किया, तो बचाव में नर्स ने ऑपरेशन में इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इसके बाद नर्स किसी तरह हॉस्पिटल से भागकर अपनी जान बचाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी डॉक्टर को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

Advertisements

आरोपी डॉक्टर की पहचान बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र निवासी स्व. रामभजन सिंह के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं, डॉक्टर के दोस्त की पहचान वैशाली जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र के दीघा फतेहपुर निवासी भख्खन प्रसाद गुप्ता के पुत्र सुनील कुमार गुप्ता व समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर सरसौना निवासी राजेश्वर सिंह के पुत्र अवधेश कुमार के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि 11 सितंबर की रात डायल 112 के माध्यम से मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी को घटना की सूचना मिली। मामले की गंभरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने मुसरीघरारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। उन्होंने बताया कि  टीम पीड़ित नर्स के पास पहुंची तो वह जनेर के खेत में छुपी हुई पाई गई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि वह बीते 10-15 महीने से आरबीएस हेल्थ केयर सेंटर में रहकर काम करती थी।

उसने बताया कि बुधवार की रात हॉस्पिटल में कोई मरीज नहीं था। उस दिन डॉक्टर एवं दो अन्य व्यक्ति शराब पी रहे थे उसके बाद उसे बुलाया और सभी साथ मिलकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद बचावा के लिए ब्लेड से प्रहार किया। इस हमला के बाद तीनों ने उसे छोड़ दिया। उसने बताया कि गेट का ताला खोलकर वह वहां से भाग गई। जिसके बाद डॉक्टर के साथी ने उसका पीछा भी किया, लेकिन खेत में छुपकर पुलिस को इस घटना की उसने जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि मौके से आधा बोलत शराब, एक कार, पीड़िता के प्रयुक्त किए गए ब्लेड, एक लुंगी, एक बेडसीट, एक पैंट (तीनों पर खून लगा हुआ) और तीनों का मोबाइल फोन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों ने अपराध भी स्वीकार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here