
जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इलाके में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया था और सुबह हुई मुठभेड़ में उन्होंने तीन आतंकवादियों को मारा गिराया। फिलहाल इलाकें में तलाशी अभियान जारी है।











