
यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। यूपी के मथुरा में फर्जी ईडी अफसर बनकर 15 करोड़ की डकैती डालने की कोशिश करने वाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए ये अभियुक्त पिछले महीने गोविंदनगर के इलाके में एक व्यापारी के घर छापा मारने पहुंचे थे, लेकिन व्यापारी द्वारा कागज मांगने पर ये सभी छीना-झपटी करने लगे और मौके से फरार हो गए थे, लेकिन घर में लगे सीसीटीवी में यह घटना की वीडीयो कैद हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस गैंग के मुखिया को वह फरीदाबाद से गिरफ्तार कर चुके है और अब महिला समेत पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फर्जी ईडी अधिकारी गैंग में पकड़ी गई एक महिला सोनीपत की रहने वाली है। वह पीएचडी कर चुकी है और इंजीनियर कॉलेज में प्रोफेसर भी रह चूकी है, वह मास्टरमाइंड जगदीप के साथ दिल्ली में लिवइन में रहती थी।












