Sunday, November 1, 2026
Home International सैक्रामेंटो में BAPS मंदिर को बनाया निशाना, ‘हिंदू वापिस जाओ!, मोदी आतंकी’...

सैक्रामेंटो में BAPS मंदिर को बनाया निशाना, ‘हिंदू वापिस जाओ!, मोदी आतंकी’ के लिखे संदेश

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका में एक बार फिर से हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। अब सैक्रामेंटो में बीएपीएस मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। कट्टरपंथियों ने मंदिर की दीवारों पर हिंदू विरोधी संदेश लिखकर तोड़फोड़ की कट्टरपंथियों ने मंदिर की दीवारों पर हिंदू वापस जाओ के नारे लिखे हैं। इस घटना से वहां रहने वाले हिंदुओं में डर पैदा हो गया है।

Advertisements

बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- न्यूयॉर्क में बीएपीएस मंदिर के अपमान के 10 दिन से भी कम समय के बाद सैक्रामेंटो क्षेत्र में हमारे मंदिर को कल रात हिंदू विरोधी नफरत “हिंदू वापस जाओ!” के साथ अपवित्र किया गया। हम शांति के लिए प्रार्थना के साथ नफरत के खिलाफ एकजुट हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here