
सिरोही (द स्टैलर न्यूज़)। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां तेज रफ्तार और गलत साइड से आ रही गाड़ी और टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। गाड़ी में सवार सभी लोग उगनासार से सिरोही होते हुए पाली के नाकोड़ा मंदिर में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीँं हो सकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।











