
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के करोल बाग में दो मंजिला इमारत गिरने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान 12 लोगों को बचा लिया गया है और कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जी रही है। जानकारी देते पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की बापा नगर इलाके की 25 वर्ग गज क्षेत्रफल की एक पुरानी इमारत ढह गई है और वह लोग मौके पर पहंच गए और उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया और अभी तक 12 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बता दे कि मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

फिलहाल पुलिस, एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा और अन्य एजेंसियां बचाव अभियान चला रही हैं, अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी ने जिला मजिस्ट्रेट को पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है। घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आतिशी ने लोगों से अपील की है कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की संभावना के बारे में सरकार को सूचित करें।












