Wednesday, October 21, 2026
Home Latest 21 सितंबर को आतिशी लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

21 सितंबर को आतिशी लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में नई मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। केजरीवाल ने 17 सितंबर को उपराज्यपाल विनय सक्सेना को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा था।  इसके बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की भी मांग की है।

Advertisements

दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा था कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं। पहला- दिल्ली के लोगों की भाजपा  की साजिश से रक्षा करना और दूसरा, केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here