
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में एटीएफ कुछ रेड करके उन संदिग्ध अफसरों की घेराबंदी कर रही है, जिसके बारे में यह जानकारी मिली कि वे जनता को लूट रहे हैं। अफसोस तो यह है कि लंबे समय से जो जनता में चर्चा थी सरकार के अधिकारियों ने अब उस ओर ध्यान दिया। इसके साथ ही चंडीगढ़ में एक आईएएस अधिकारी पर भी ईडी का रेड हुआ है, जिससे करोड़ों के सोने चांदी व नकदी मिली है। कभी कभी किसी अधिकारी को पकड़ कर रिश्वत का पैसा निकालना पूरा हल नहीं। कितना अच्छा हो कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का फार्मूला भी पंजाब में लोग किया जाए।

श्री योगी ने हर सरकारी कर्मचारी के लिए यह आवश्यक कर दिया कि वह अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण दें, तभी उन्हें वेतन मिलेगा। अगस्त का वेतन उन्हीं को मिला है जिन्होंने संपत्ति का विवरण दे दिया है। क्या पंजाब सरकार यह काम नहीं कर सकती? योगी फार्मूला पंजाब में लागू करके रिश्वत और भ्रष्टाचार पर निश्चित ही कुछ नियंत्रण हो जाएगा।












