Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur हरियाना बस स्टैंड की अव्यवस्था पर सख्त निर्देश

हरियाना बस स्टैंड की अव्यवस्था पर सख्त निर्देश

The Stellar News Logo

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी आर.एस. गिल ने हरियाना बस स्टैंड की अव्यवस्था के मुद्दे पर ट्रांसपोर्टरों, पुलिस अधिकारियों और पंजाब रोडवेज के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने बस स्टैंड के बाहर बसों की पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब से सभी बसें केवल बस स्टैंड के अंदर से ही सवारियों को चढ़ाएंगी और उतारेंगी। अगर कोई बस बस स्टैंड के बाहर सवारियां उतारती या चढ़ाती है, तो संबंधित थाना इंचार्ज को तुरंत चालान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisements

रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने पंजाब रोडवेज के अधिकारियों को भी आदेश दिया कि वे अपने ड्राइवरों को सख्त हिदायतें दें कि कोई भी सरकारी बस बस अड्डे के बाहर से सवारियां नहीं उठाएगी और न ही उतारेगी। इससे न केवल बस अड्डे के बाहर की भीड़ नियंत्रित होगी बल्कि दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आएगी। इस बैठक में एस.एच.ओ हरियाना लोमेश शर्मा, पंजाब रोडवेज के वेलफेयर इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, गौरव ट्रांसपोर्ट से वरुण एरी, राजधानी ट्रांसपोर्ट से गुरदीप सिंह और करतार बस सर्विस से राजिंदर कुमार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here